सोशल मीडिया पे चुनाव का बुखार छाया हुआ है | फेसबुक पोस्ट हो, ट्विटर
पर ट्वीट या ब्लॉग
का अपडेट हर जगह चुनाव विज्ञापन की
बयार चल रही है | जहां एक ओर कांग्रेस का “हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की” के पोस्ट
अपडेट हो रहे है तो वहीं भाजपा के फेसबुक चुनाव विज्ञापन का स्लोगन “अबकी बार मोदी
सरकार” के पोस्ट लगातार शेयर किये जा रहे है | वही आम आदमी पार्टी का “झाड़ू चलाओं
बेईमानी भगाओ” का स्लोगन भी सोशल मीडिया की दुनिया में छाया हुआ है | और अब तो
सोशल मीडिया यूजर पर भी लोकसभा चुनाव के प्रचार का खुमार पूरी तरह छा गया है | लोगों
का फेसबुक ट्विटर अपडेट भी कांग्रेस, भाजपा या “आप” के इर्द गिर्द ही घूम रहा है |
भाजपा के स्लोगन पर तो नए-नए स्लोगन बनाकर स्टेटस अपडेट किया जा रहे है | जैसे “ना
रात को चैन है ना दिन को करार अबकी बार मोदी सरकार” या “दो एकं दो दो दुनी चार
अबकी बार मोदी सरकार” इस तरह के पोस्ट तो फेसबुक पर आम हो चले है | इस तरह जहां एक
ओर लोग पार्टियों के स्लोगन के साथ अपना सोशल मीडिया स्टेटस अपडेट कर रहे है, वही
दूसरी ओर इस बार कौन सी सरकार बनेगी इस बात पर भी बहस छिड़ी हुई है | सोशल मीडिया
पर कई पोस्ट ऐसे भी है जो लोगों का ओपिनियन पोल मांग रहे है की “बताइए इस बार कौन
सी सरकार बनेगी”, इस तरह के स्टेटस भी लगातार शेयर किये जा रहे है | इस तरह सीजन
के फ्लेवर चुनाव के नशे में सोशल मीडिया यूजर पूरी तरह डूबे हुए है|
Dr Pallavi Mishra is working as an Associate Professor. NET/JRF qualified.Founder of PAcademi.com
- Dr Pallavi Mishra
- This is Dr Pallavi Mishra, working as an Associate Professor
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व
https://pratipakshsamvad.com/women-dominate-the-science-technology-engineering-and-mathematics-stem-areas/ (अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस) डॉ ...
-
Society and Politics A Bi-Annual Refereed Journal ISSN- 2248-9479 VL Media Solutions Portrayal in Reel life: An overv...
-
सियासत का ऑनलाइन कैंपेन संग्राम सोलहवी लोकसभा चुनाव का संग्राम अब ऑनलाइन भी शुरू हो गया है | चुनाव के इस मौसम में जीत हासिल करने के लिए ...
-
मतदाताओं में दिख रहा जोश सोलहवी लोकसभा चुनाव के मतदान का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है | विभिन्न राज्यों में वोट डालने की प्रक्रिया जारी...
-
Music is the Therapy of Life “If music be the food of love, play on.” Shakespeare ...
-
महिला सशक्तीकरण एक सार्वभौमिक मुद्दा है, जहां महिला सशक्तिकरण महिलाओं को उनके समान-अधिकार को सुनिश्चित करने, उनके सामाजिक , आ...
No comments:
Post a Comment