Dr Pallavi Mishra is working as an Associate Professor. NET/JRF qualified.Founder of PAcademi.com

My photo
This is Dr Pallavi Mishra, working as an Associate Professor

Monday, May 2, 2016

प्रवासी मजदूरों की दयनीय दशा


उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गए आज़ाद भारत की आर्थिक, सामाजिक और जाति आधारित जनगणना ने साफ़ कर दिया है कि आज़ादी के 67 साल बाद भी भारत में मजदूरों की दशा में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो पाया है | ये जनगणना भारतीय समाज के मजदूरों की दशा को आईना दिखाते हुए स्पष्ट कर रहा है कि  भारत में मजदूरों की माली हालत ठीक नहीं है | उनकी मासिक आय बहुत कम है और इसका एक मूल कारण ये है कि यहाँ मजदूरों की दिशा असंगठित है | भारत में मजदूरों की दशा विचारणीय है लेकिन प्रवासी भारतीय मजदूरों की स्थिति यहाँ के मजदूरों की तुलना में बहुत अधिक दयनीय है | भारत में अगर न्यूनतम मजदूरी की बात की जाए तो यहां न्यूनतम मजदूरी की दर अलग- अलग प्रदेशों में अलग अलग है । मनरेगा योजना के तहत यूपीए सरकार ने मजदूरों को सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सौ दिन के काम का प्रावधान रखा है | 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी राज्यों को न्यूनतम तय मजदूरी देने का निर्देश दिया गया था और तब तत्कालीन केंद्र सरकार ने 119 रुपए देना तय किया था | मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी की दर 156 से 236 रुपए है | दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत की न्यूनतम मजदूरी की दरबहुत कम है | संविधान बनने से पूर्व भारत में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 लागू किया गया था जिसमें अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ हैं | इस अधिनियम के तहत भी हर राज्य की न्यूनतम मजदूरी की दर अलग-अलग है | बरहाल भारत में मजदूरों की दशा विचारनीय है  और  देश के मजदूरों को एक संगठित दिशा देने के लिए सरकार प्रयासरत है |  उल्लेखनीय है कि सरकार भारतीय मजदूरों के लिए कई योजनायें बना रही  है जिनमें से 2020 तक सभी को रहने के लिए आवास उपलब्ध करना अहम् है जो इन मजदूरों की ज़िन्दगी  बदलने में सहायक साबित हो सकती है | बरहाल अगर प्रवासी मजदूरों की बात की जाए तो उनकी दशा बहुत दयनीय है, उनकी  आर्थिक और सामाजिक स्थिति विचारनीय है | खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय मजदूर की स्थिति बहुत खराब है | लगभग 7 करोड़ से अधिक भारतीय सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान, कतर और बहरीन के तेल समृद्ध खाड़ी देशों में काम करते हैं | इंडिया स्पीड द्वारा किये गये सर्वेक्षण से ये बात सामने आयी कि सऊदी अरब या कुवैत में रहने वाले भारतीय मजदूरों की ज़िन्दगी पर हमेशा मौत का खतरा बना रहता है | खूबसूरत दुबई में छुपी इन प्रवासी मजदूरों की स्थिति भी बहुत गंभीर है | सुनहरे भविष्य का सपना लिए जब भारतीय मजदूर इन खाड़ी देशों में कदम रखता है तो उन्हें पता नहीं होता कि उनके सुनहरे भविष्य का सपना चुनौतियों भरा है | सयुंक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वहां कार्यरत मजदूरों के पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है और भीषण गर्मी में उन्हें बहुत लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता हैं |  लगभग 50 डिग्री की भीषण तापमान में प्रवासी मजदूर आमतौर पर 14 घंटे काम करते हैं  | इसके विपरीत, पश्चिमी देशों के पर्यटकों को गर्मियों में पांच मिनट के लिए भी बाहर न जाने की सलाह दी जाती है |  हालांकि सरकार के नियमों के अनुसार तापमान अधिक होने पर काम बंद करने का प्रावधान है ताकि किसी को स्वास्थ्य की कोई तकलीफ ना हो, लेकिन ऐसे नियम होने के बावजूद ये प्रवासी मजदूर भीषण गर्मी में काम करते है |  संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार लगभग  35 लाख भारतीय प्रवासी इन खाड़ी देशों में रहते है और  उनमें से आधे से अधिक महिलाएं हैं |  इनमे ज्यादातर महिलाएं कम कुशल और अविवाहित है | संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट साफ़ करती है कि ये महिलाएं घरेलू कामगारों का काम करती है जिन्हें  अल्प मजदूरी, भुगतान न मिलना सहित शारीरिक, यौन और भावनात्मक शोषण का सामना करना पड़ता है | हालांकि भारतीय महिलाओं के अधिकारों का अन्य देश में हनन ना हो इसके लिए भारत में विशेष दिशा निर्देश है और इन वर्ग के लोगों को विदेश में मजदूरी करने से पहले उन्हें समझना आवश्यक है | भारतीय मजदूरों एवं कामगारों को विदेश में मजदूरी करने से पहले सरकार की इन योजनाओं के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है ताकि उनके अधिकारों का हनन ना हो | 

Tuesday, April 26, 2016

खतरनाक होता सेल्फी एडिक्शन


देश में पिछले एक वर्ष में सेल्फी के क्रेज में जान गवां रहे युवाओं की बढती घटनाओं ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस तरह कि खतरनाक सेल्फी का जूनून हमें किस राह लेकर जा रहा है | ये युवा महज़ लोगों को एक अनोखी सेल्फी से प्रभावित करने के लिए, इस खूबसूरत ज़िन्दगी को मौत का न्योता दे बैठते है | हाल ही में हुई घटना ने फिर सेल्फी की सनक को स्पष्ट किया, जब यूपी में दौड़ती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में दो  लोग मौत का शिकार हो गए | इसके आलावा सहारनपुर क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास एक अन्य छात्र भी रेल की पटरी पर सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत की नींद सो गया | इससे पहले भी इसी वर्ष 11वी क्लास में पढने वाला एक छात्र तेज़ रफ्तार ट्रेन के साथ सेल्फी खींचने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गया था | मुंबई में भी सेल्फी क्रेज की वजह से कुछ लडकियां समुद्र में गिर गयी थी जिसमे से एक की मौत हो गयी थी | मथुरा में भी 3 कॉलेज के छात्र तेज रफ्तार ट्रेन के साथ सेल्फी लेते समय जान गवां बैठे थे | पिछले वर्ष मुंबई में एक 14 वर्षीय स्कूल छात्र की भी सल्फी लेने के चक्कर में तब मौत हो गयी थी जब वह एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे के ऊपर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और बिजली का झटका लग गया था | भारत में ऐसे और भी कई हादसे हुए है जिसमें लोग सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठे है  | सेल्फी से हो रही मौत का आकंडा भारत में लगातार बढ़ रहा है लेकिन फिर भी लोग इन हादसों से सबक नहीं ले रहे है | वाशिंगटन पोस्ट की 2015 रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में लोगों ने सेल्फी लेने के दौडान अपनी जान गवाई है | इससे साफ़ हो रहा है कि भारत में लोगों कि सेल्फी सनक कम नहीं हो रही है | ऐसे तो मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे सामाजिक संपर्क में रहने की आवश्यकता है | टेक्नोलॉजी विकास ने जब सेल्फी संस्कृति को जन्म दिया तो इसने लोगों को काफी प्रभावित किया | ये स्वाभाविक भी है की हर मनुष्य को स्वयं को कमरे में कैद करना और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना अच्छा लगता  है | ये अटेंशन सीकिंग बिहेवियर है और सामाजिक रूप से स्वीकार्य है | हालांकि अगर व्यक्ति ज़रुरत से ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करता है तो वो अटेंशन सीकिंग बिहेवियर डिसऑर्डर का शिकार हो सकता है | मनोचिकित्सक मानते है कि बहुत ज्यादा सेल्फी की लत, सेल्फी सिंड्रोम को जन्म देती है जिसे अटेंशन सीकिंग बिहेवियर डिसऑर्डर कहा जाता है | बरहाल हमें ये समझना आवश्यक है कि टेक्नोलॉजी का विकास सिर्फ हमारी सुविधा के लिए हुआ है और हमें इससे इतना अधिक प्रभावित नहीं होना चाहिए कि हम किसी विकृति का शिकार हो जाए या स्वयं की ज़िन्दगी से हाथ धो बैठे |   


Tuesday, April 19, 2016

ऑड इवन का सियासी ड्रामा

दिल्ली में चल रहा ऑड इवन का फॉर्मूला प्रदुषण कम करने में कितना कारगर होगा ये तो आने वाले वक़्त ही बताएगा लेकिन लोगों की जेब कतरने में ये ख़ासा सफल हो रहा है दिल्लीवासी दोहरी मार का शिकार हो रहे है, एक तरफ तो इस ऑड इवन फॉर्मूले का उल्लंघन करने पर 2000 का जुर्माना भरना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ दिल्ली की सबसे बड़ी टैक्सी सर्विस ओला और उबेर  कंपनियों  ने ऑफिस टाइम में अपने दरों में तीन गुना वृद्धि कर दी है |  दिल्लीवासी इस ऑड इवन स्कीम को सफल बनाने के लिए भले ही हर मुमकिन कोशिश कर रहे हो लेकिन सियासी लोग इस पर अपनी रोटी सकने से पीछे नहीं हट रहे है | इस नियम का उल्लघन करने का एलान कर चुके बीजेपी के संसद विजय गोयल को गुलाब के फूल की पेशकश करते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने समझाने की कोशिश की लेकिन कुछ घंटे के बाद ही विजय गोयल ने इस योजना का उल्लंघन कर दिल्ली पुलिस को 2000 रुपये का जुर्माना दिया | हालांकि विजय गोयल का कहना था की उन्होंने इस योजना का उलंघन ऑड इवन फोर्मुले को गलत साबित करने के लिए नहीं बल्कि सरकार द्वारा इस योजना के प्रचार प्रसार पर करोड़ों रूपए खर्च किये जाने के विरोध में किया है | इससे सियासी जंग ने नया मोड़ ले लिया और केंद्रीय सरकार पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार प्रसार में किये गए खर्चे की जानकारी मांगी गयी | बरहाल देश किसी भी गंभीर समस्या से जूझ रहा हो लेकिन सियासत में बैठे लोग समस्या को सुलझाने के बजाये एक दुसरे पर छीटा कशी से पीछ्ते नहीं हटते | देश में बढ़ता प्रदुषण एक बहुत बड़ी समस्या है, दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है | हम सभी को एकजुट होकर प्रदुषण कम करने के लिए किसी अच्छे विकल्प के बारे में सोचना चाहिए | ऑड इवन प्रदुषण को कम करने के लिए एक इमरजेंसी विकल्प हो सकता है लेकिन ये एकमात्र विकल्प नहीं है | ऑड इवन को सफल एवं सुचारू बनाने के लिए पहले लोगों के आने जाने की सुविधाओं का उचित प्रबंध करना आवश्यक है | प्रदुषण के अन्य कारकों को भी नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता | ऑड इवन की योजना के अंतर्गत ज्यादा प्रदूषण करने वाले वाहनों को नहीं रखा गया है ये भी इस योजना की एक कमज़ोर व्यवस्था को प्रदर्शित करता है | फक्ट्रियों से होने वाले प्रदुषण के बारे में भी सोचना बहुत जरूरी है | प्रदुषण देश की एक गंभीर समस्या है और इससे निपटने के लिए सभी कारकों को समझने के साथ साथ ये भी आवश्यक होगा की इस गंभीर समस्या को सियासत के मुद्दे से दूर रखा जाए |

Monday, April 18, 2016

सोशल मीडिया पर लहराता हिंदी भाषा का परचम





सूचना प्रद्योगिकी के क्षेत्र में इन्टरनेट ने सोशल मीडिया रूपी साइबरस्पेस की एक अनोखी दुनिया के रूप में पदार्पण करके हिंदी भाषा को नए आयाम से जोड़ा है | भारतीय संस्कृति और परंपरा संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है और आज हिंदी भाषा के बढ़ते वैभव को  हम जीवंत कर रहे हैं | किसी भी समाज के निर्माण में संचार की विशेष भूमिका है तथा मानव की सामाजिक व सांस्कृतिक परम्पराओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया में संचार का विशेष योगदान रहा हैं | ऐसे में हिंदी जो दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, संचार की निरंतरता को बनाये रखने के लिए टेक्नोलॉजी की दुनिया में  इसको नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता था | हिंदी भाषा दुनिया भर में 8000 लाख से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है |

 आज सोशल मीडिया की नीव पर निर्मित ग्लोबल गाँव जिसकी कोई परिभाषित सीमा नहीं है, हिंदी भाषा का विस्तार करने में सक्षम है | कंप्यूटर की दुनिया में हिंदी भाषा के आगमन ने हिंदी भाषा का वैश्वीकरण किया | 80 के दशक में कंप्यूटर की दुनिया में हिंदी भाषा ने डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम (डॉस) के जमाने में अक्षर, शब्दरत्न आदि जैसे वर्ड प्रोसैसरों के रूप में कदम रखा | बाद में विण्डोज़ का पदार्पण होने पर 8-बिट ऑस्की फॉण्ट जैसे कृतिदेव, चाणक्य आदि के द्वारा वर्ड प्रोसैसिंग, डीटीपी तथा ग्राफिक्स अनुप्रयोगों में हिन्दी भाषा में मुद्रण संभव हुआ | लेकिन तब हिंदी भाषा केवल मुद्रण के काम तक ही सीमित रही | गूगल ने 2007 में अपने हिंदी भाषा अनुवादक का प्रारंभ किया और इसके बाद यूनिकोड फॉण्ट का विकास हुआ जिसको माइक्रोसॉफ्ट के विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम में विण्डोज़ 2000 का समर्थन मिला | इस तरह हिंदी भाषा का टेक्नोलॉजी की दुनिया में विस्तार हुआ | इससे अंग्रेजी और अन्य यूरोपीय भाषाओं की तरह कम्प्यूटर पर सभी ऍप्लिकेशनों में हिन्दी भाषा का प्रयोग सम्भव हो गया |  सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा के विकास ने भारतीयों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स की ओर आकर्षित किया है | आज फेसबुक, ट्विटर, ब्लॉग, व्हाटस एप्प या कोई अन्य नेटवर्किंग साइट् सभी पर हिंदी भाषा की सुविधा उपलब्ध है | हिंदी भाषा के कम्प्यूटरीकरण के बाद सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है | आज भारत में 2000 लाख से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता है | गूगल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 2018 तक लगभग आधा देश इंटरनेट के माध्यम से जुड़ जाएगा भारत में बढ़ते इन्टरनेट उपभोताओं के कारण सोशल मीडिया का वर्चस्व भी मजबूत हो रहा बल्कि विशेषज्ञों का मानना है की सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उपभोगता इन्टरनेट का प्रयोग कर रहे है | वर्तमान में, भारत तीसरा सबसे बड़ा इंटरनेट उपभोगताओं वाला देश है फेसबुक, मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की रैंकिंग में सबसे आगे है जहां हिंदी में संवाद एवं आलेख देना संभव है और वही चैट एप्प में व्हाटस एप्प बहुत सक्रिय है, ये भी हिंदी भाषा का समर्थन करता है | हिंदी ब्लॉग्गिंग की बात की जाये तो यहाँ ब्लॉग केवल पत्रकारिता का दायित्व निर्वाह नहीं करता अपितु रचनाकारों की रचनाओं को  अभिव्यक्त करने का माध्यम प्रदान करता है | विदित है कि हिंदी भाषा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्चस्व स्थापित किया है और आगे आने वाले समय में हिंदी इन्टरनेट पर लोकप्रिय भाषाओं में से एक होंगी | जहां सोशल मीडिया सूचना क्रांति के नवीनतम साधन के रूप में विकसित हुई है वही हिंदी भाषा ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना स्थान बना लिया है | इससे साफ़ होता है कि हिंदी के महत्व को विश्व में कितनी गंभीरता से अनुभव किया जा रहा है। आज हिंदी ने कंप्यूटर के क्षेत्र में अंग्रेजी के वर्चस्व पर प्रभाव डाला है और करोड़ों की आबादी वाले हिंदी भाषी लोग कंप्यूटर का प्रयोग अपनी भाषा में कर रहे हैं |
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में हिन्दी का प्रवेश वर्ष 2005 के बाद शुरु हुआ। पिछले 8 वर्षों में हिंदी बोलने वालों की संख्या में 50% की वृद्धि हुई है | भारत के अतिरिक्त नेपाल, मॉरिशस, फिजी, यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका, कैरिबियन देशों, ट्रिनिडाड एवं टोबेगो और कनाडा जैसे देशों में भी हिंदी बोलने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है | इसके आलावा इंग्लैंड, अमेरिका, मध्य एशिया में भी इसे बोलने और समझने वाले अच्छे-खासे लोग हैं | वैश्वीकरण और भारत के बढ़ते रूतबे के साथ पिछले कुछ सालों में हिन्दी के प्रति विश्व के लोगों की रूचि खासी बढ़ी है। यह एक तथ्य है की किसी भी मीडिया की लोकप्रियता उसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या पर ही निर्भर करती है | इससे साफ़ होता है कि सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा का वैभव लगातार बढ़ रहा है |


Wednesday, April 13, 2016

Conducting Field Study at Bargi Village, Jabalpur

Collecting Data at Bargi Village


Field Study is an experience of Real World that opens many doors to understand the basic and key concepts of Data Collection Method. The 10 days Workshop on Research Methodology, organised by the Department of Political Science, Rani Durgawati University Jabalpur, sponsored by ICSSR under the Supervision of Prof.Vivek Mishra Sir offered me the opportunity to understand various aspects of Field Study Method.

Collecting Data at Bargi Village

Before conducting Research at field, Prof.RamShankar Dubey Sir shared the best of his experience and knowledge with us to understand the key aspects of any Field Study. The very informative and interactive session by him made us understand the basic principles to develop a Questionnaire and we also got to know the about the thumb rules to conduct a Field Survey. Thus to experience the Field Study practically we visited Bargi village where I conducted a Data Collection Process. The topic assigned to us was “Political Participation: A study on Bargi area of Jabalpur”. At Bargi village having a practical exposure with the field study when I interacted with the residents of that village I experienced that at field it is bit difficult to hold the major guidelines. I experienced the basic and most important principle of field study that before conducting any survey with the respondents we have to make people feel comfortable so that they share the most accurate and authentic data with the interviewer. The other key factors I experienced in this Field Study while conducting a field survey there is a possibility that respondents can turn the Researcher to some other direction but we have to be very careful that we should not get diverted with the basic aim. Thus we have to be very cautious with our basic objective when interacting with people.

Collecting Data at Bargi Village

The Field Study offered me the opportunity to understand that there is a very thin line of error and if we would not hold our human nature strongly we would make certain mistakes unintentionally. Thus it is very important to be careful and follow the guidelines while conducting Field Study. The overall experience with the Field Study was amazing and I leant the problems that we can encounter while interviewing respondents.Thus the field study conducted by us offered a great experience to understand the real problems and key concepts of Data collection method.


Thursday, April 7, 2016

फेसबुक स्टेटस से होता सोशल कम्पैरिजन


सूचना प्रद्योगिकी की क्रांति से  सोशल मीडिया ऐसे सशक्त माध्यम के रूप विकसित हुआ कि हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया | इस विकसित तकनीकी ने सोशल मीडिया क्रांति को जन्म देकर अभिव्यक्ति की प्रक्रिया को नयी दिशा एवं आयाम दिया है. आज शायद ही हम अपनी डेली लाइफ की कल्पना सोशल मीडिया के बिना कर सकते है और बेशक पिछले कुछ वर्षों में देश में सोशल मीडिया का क्रेज बहुत अधिक बढ़ा है. आईएएमएआई तथा आईएमआरबी की अप्रैल 2015 की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार भारत में 143 मिलियन सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं. आईएएमएआई तथा आईएमआरबी द्वारा प्रस्तुत की गयी संयुक्त रिपोर्ट से ये भी स्पष्ट हुआ की भारत में कुछ लोगों के इन्टरनेट उपयोग का प्रमुख कारण भी सोशल मीडिया से स्वयं को कनेक्ट रखना है. इनमें ऐसे भी बहुत से लोग है जिन्होंने इन्टरनेट का पहली बार प्रयोग सिर्फ सोशल मीडिया से कनेक्ट होने के लिए किया. रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक 96 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के साथ अग्रणी सोशल मीडिया वेबसाइट बनकर उभरा हैं. बेशक फेसबुक ने सूचनाओं के आदान- प्रदान में अहम् भूमिका निभायी है और साथ ही साथ अपने फेसबुक मित्रों से कनेक्टेड रहने के अवसर भी दिए है. आज शायद ही हमारा ऐसा एक भी दिन हो जो फेसबुक पर लॉग इन किये बिना गुजरता हो. लेकिन क्या आप जानते है की फेसबुक पर अधिक समय बिताना अनजाने में कभी कभी हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता माई-ली स्टीरस के अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पर अधिक एक्टिव यूज़र डिप्रेशन की भावना से ग्रसित हो सकते है. दरसल कुछ उपयोगकर्ता जो फेसबुक पर बहुत अधिक समय लॉग इन रहते है उनके अन्दर सोशल कम्पैरिज़न की भावना पैदा हो सकती है. वह अपने मित्रों के स्टेटस से उनकी उपलब्धियों और उनके जीवन में चल रही गतिविधियों की तुलना स्वयं की ज़िन्दगी से करने लगते हैं. और जब अपनी ज़िन्दगी की गतिविधियों को उनकी ज़िन्दगी की गतिविधियों से बेहतर नहीं पाते है तो निराश महसूस करने लगते है. और इस ऑनलाइन सोशल कम्पैरिज़न की भावना के कारण अवसाद की भावनाओं का शिकार हो जाते है. वास्तव में ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि हम अपनी दूसरों से तुलना करने के आवेग को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं. हालांकि व्यक्ति की सामाजिक तुलना की अवधारणा नयी नहीं है और वास्तव में 1950 में ही लोगों की सामाजिक तुलना की भावना के संदर्भ में अध्ययन किया जा चूका है, पर आज सोशल मीडिया के विस्तार ने ऑनलाइन सोशल कम्पैरिज़न को जन्म दे दिया है. सोशल मीडिया पर युवा ज्यादा एक्टिव रहते है इस वजह से अधिकतर युवा और कॉलेज के छात्र ही ऐसे डिप्रेशन का शिकार होते है. दरसल युवाओं में अक्सर ऐसा पाया गया है कि वह अपने फेसबुक स्टेटस पर अधिकतर अपनी ज़िन्दगी की अच्छी चीज़ों को पोस्ट करते है जबकि ज़िन्दगी में होने वाली परेशानियों को फेसबुक पर लोगों के साथ कम शेयर करते है.
जब लोग हॉलिडे वेकेशन की कूल पिक्चर या लाइफ इवेंट को फेसबुक पर पोस्ट करते है तो कई बार लोग सोशल कम्पैरिज़न करते है और जब उन्हें इस तरह के फेसबुक पोस्ट्स से अपनी ज़िन्दगी नीरस लगती है तो उदास महसूस करने लगते है. इस तरह जब वह दूसरों की ज़िन्दगी की गतिविधियों को अपनी ज़िन्दगी की गतिविधियों से बेहतर पाते है तो फेसबुक डिप्रेशन का शिकार हो सकते है. यही नहीं जानकार मानते है की सोशल मीडिया पर नंबर गेम भी बहुत आम हो चूका है. लाईक की संख्या हो या फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में फ्रेंड्स की संख्या इसकी भी तुलना की जाती है. साइबर बुलींग और अन्य तरह के ऑनलाइन उत्पीड़न भी लोगों में फेसबुक डिप्रेशन की भावना जगा सकती है.
बरहाल एक्सपर्ट्स मानते है की फेसबुक पर सोशल कम्पैरिज़न उचित नहीं है क्योंकि अक्सर ये पाया गया है की अधिकतर लोग फेसबुक पर सिर्फ अपनी ज़िन्दगी की अच्छी बातों को शेयर करते है और ज़िन्दगी की तकलीफों को बहुत कम व्यक्त करते है. इस कारण सोशल नेटवर्किंग साइट्स से किसी की ज़िन्दगी की वास्तविक गतिविधियों को समझना सही नहीं  है. इस वजह से ये आवश्यक है की फेसबुक का प्रयोग सकारात्मक और लाभकारी ढंग से किया जाए. इन सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग हमेशा पॉजिटिव ढंग से करना चाहिए ताकि किसी भी तरह के डिप्रेशन का शिकार न हो. 

Wednesday, March 23, 2016

आइये जाने डिजिटल लाकर क्या है






डिजिटल इंडिया मिशन के आगाज़ के साथ कई परियोजनाओं का भी आगाज़ हुआ जिसके तहत भारत सरकार ने सभी देशवासियों को डिजिटल लाकर उपलब्ध कराने की बात कही | डिजिटल लाकर ऐसा तंत्र है जहां संबंधित व्यक्ति सभी प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकता है | डिजिटल लाकर एक ऑनलाइन फाइल या डिजिटल मीडिया है जो भंडारण की सेवा देता है | ये अपने अंतर्गत सभी तरह की फ़ाइलों जैसे संगीत, वीडियो, सिनेमा, खेल और अन्य मीडिया को भी एक साथ सुरक्षित रखने में सक्षम है |  ये सभी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेजों को अपलोड करने तथा उसकी डिजिटल प्रतियां को संग्रहीत करने के लिए, सरकार की ओर से सभी भारतीय निवासियों को मुफ्त में दिया जाने वाला सुरक्षित भंडार है। इस व्यवस्था की सुविधा से भविष्य में  विभिन्न दस्तावेज या प्रमाण पत्र  सरकारी विभाग और अन्य एजेंसिया सीधे उपयोगकर्ता के लाकर में भेज सकेंगे | सरकार द्वारा डिजिटल लाकर उपलब्ध कराने की घोषणा करना अपने आप में ही एक साहसिक कदम है, जो व्यक्तिगत दस्तावेजों के भंडारण और निजी दस्तावेजों को सीधे प्राप्त करने की सुविधा देता है | इसके अंतर्गत प्रत्येक भारत निवासी जिसके पास आधार संख्या है, उसको डिजिटल लाकर की सुविधा उपलब्ध होगी | अभी तक भारत में लोग अपने भौतिक रूप में उपलब्ध दस्तावेजों का ही उपयोग किया करते है क्यूंकि किसी भी कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए, पहले उसे अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराना आवश्यक होता है इस कारण उसे भौतिक रूप में ही रखा जाता है | पर डिजिटल लॉकर इस सत्यापन तथा पुस्तिका सत्यापन की प्रक्रियाओं को समाप्त करने में सक्षम होगा | यह सभी उपयोगकर्ताओं को आसानी से किसी भी कंप्यूटर से अपने सरकारी कागजात का उपयोग करने की अनुमति देता है | ये  भौतिक दस्तावेजों के साथ होने वाली कुछ परेशानियों को खत्म करने की क्षमता रखता है | इससे प्रमाण पत्रों की भौतिक प्रतियों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, इस कारण ये आवश्यक दस्तावेजों की हानि या गुम हो जाने से भी बचाएगा |
जाहिर है की, डिजिटल लाकर निजी फाइलों के लिए बैंक लॉकर्स की तरह की ही सुरक्षा देगा और ये माना जा रहा है की इसका भविष्य भौतिक लॉकर्स की तुलना में अधिक सुनेहरा होगा | इससे अधिकारियों का काम दस्तावेजों को जारी करने तथा प्राप्त करने दोनों में ही आसान हो जायेगा |  इन्टरनेट की सुविधा द्वारा डिजिटल लाकर में संरक्षित दस्तावेजो तथा जरूरी फाइलों को कभी भी  डाउनलोड किया जा सकता है तथा कहीं भी भेजा जा सकता है | विशेषज्ञों का मानना है डिजिटल लाकर देशवासियों को बहुत सारी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो सकता है |  ये डिजिटल प्रमाण पत्रों की सुविधा देगा जिससे अधिकारी फर्जी दस्तावेजों को आसानी से पहचान सकेंगे | ये सरकारी काम आसान करेगा और इससे लोगों को भी राहत मिलेगी, इसकी सुविधा से लंबी कतारों में घंटों परेशान होने से या दस्तावेजों की जांच के लिए लम्बी प्रक्रियाओं से उन्हें छुटकारा मिलेगा |
भारत का कोई भी निवासी जिसके पास आधार संख्या है डिजिटल लाकर की सुविधा का लाभ ले सकता है | सरकार ने https://digitallocker.gov.in/ वेब पेज बनाया है जिसमें रजिस्ट्रेशन करके इसका उपयोग किया जा सकता है |  प्रारंभ में डिजिटल भंडारण के लिए 10 एमबी की जगह सीमित होगी जिसे बाद में 1 जीबी तक बढाया  जा सकता है |  इसमें फ़ाइलों को जेपीजी, पीडीएफ, बीएमपी, पीएनजी, जीआईएअफ स्वरूपों में अपलोड किया जा सकता है | हालांकि डिजिटल लाकर की इतनी सारी विशेषताएं है, लेकिन अब प्रशन ये उठता है की ये डिजिटल लाकर जो व्यक्तिगत जानकारी का भंडारण, कितना सुरक्षित होगा | इसे साइबर क्राइम के खतरे से कैसे सुरक्षित किया जा सकता है | ऐसे संवेदनशील एवं व्यक्तिगत दस्तेवाजों को सुपर हैकरों की नज़र से कैसे बचाया जायेगा, इस पर विचार करना अत्यंत आवश्यक है |


Friday, March 4, 2016

कैशलेस ट्रांज़ैक्शन की ओर बढ़ता भारत


आर्थिक उदारीकरण के तीन दशक 
बाद भारतीय समाज में हो रहा परिवर्तन ग्लोबल पैमाने पर हो रही भारत की समृधि को साफ़ स्पष्ट कर रहा है | एक ओर जहां देश में ऑनलाइन शौपिंग का बाज़ार अपने पैर फैला रहा है वही दूसरी तरफ कैशलेस ट्रांज़ैक्शन की तरफ भारतीय उपभोक्ताओं का झुकाव भी बढ़ रहा है | क्रेडिट कार्डडेबिट कार्ड तथा नेट बैंकिंग जैसे आभासी भुगतान की दिशा में भारत धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ रहा है | केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2015 में भारत में पारंपरिक भुगतान की अपेक्षा आभासी भुगतान अधिक हुआ है | भारत सरकार भी देश में कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित कर रही है और हाई-टेक फंड ट्रांसफर करने के तरीकों को प्रोत्साहित करने की योजना को मजबूत करने  के पक्ष में है | भारत ने जब सभ्यता की ओर कदम रखा था तो शायद ही कोई ये सोच सकता था कि हमारी अर्थव्यवस्था प्रणाली में इतना बड़ा परिवर्तन होगा | भारत में उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच वित्तीय विनिमय को सुचारू बनाने के लिए 6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास सिक्के की शुरूआत हुई | वित्तीय विनिमय को अधिक सुविधजनक बनाने के उद्देश्य से 1770 में कागज के पैसे चलन में आये | इसके बाद 1861 पेपर करेंसी एक्ट पारित हो जाने के बाद कागज़ी मुद्रा लेनदेन और आसान हो गया | पिछले 340 सालों में उपभोक्ता भुगतान बाजार में पेपर करेंसी का ही बोलबाला रहा लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रौद्योगिकी विकास ने भारत के उपभोक्ताओं का  कैशलेस लेनदेन की झुकाव बढ़ा है |  हालांकि भारत में अभी आभासी भुगतान प्रणाली को अपनाने वालों का प्रतिशत बहुत कम है और एक ख़ास वर्ग ही इसका प्रयोग कर रहा है |  वास्तव में इस समूह का एक बड़ा वर्ग शहरी कामकाजी आबादी है जो क्रेडिटडेबिट कार्ड  तथा नेट बैंकिंग का उपयोग करते है | बरहाल प्रधानमंत्री की जन धन योजना के आने के बाद,  देश भर में 11 करोड़ से अधिक खाते खुल चुके है जो निश्चित ही भारत में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में सकारात्मक संकेत दे रहे है | भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा मास्टरकार्डवीजा और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड की तरह घरेलू प्रतिद्वंदी “रुपे” कार्ड लांच किया गया है जिसका उद्देश्य भी आभासी लेनदेन को बढ़ावा देना है | “रुपे” दो शब्दों रुपया और भुगतान के संयोजन से बना है जो डेबिट कार्ड का भारतीय संस्करण है | रूपे सभी भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है | भारत अब घरेलू भुगतान गेटवे प्रणाली के लिए दुनिया का छठा देश बन गया है |
भारतीय रिजर्व बैंक की अप्रैल 2015 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्रेडिट कार्ड से लगभग  75% लेनदेन एक्सिस बैंकएचडीएफसी बैंकआईसीआईसीआई बैंकइंडसइंड बैंककोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक करते है | इंटरनेट और स्मार्ट फ़ोन के विकास ने भी कागज रहित लेनदेन को और अधिक आसान बनाने में महतवपूर्ण भूमिका निभायी है |
पिछले दो दशकों में इंटरनेट और मोबाइल फोन की क्रांति ने देश में डिजिटल कॉमर्स के लिए दरवाज़े खोले है | स्मार्टफोनइंटरनेट की पहुंच और ई-कॉमर्स का तेजी से विकास इस कैशलेस भुगतान का पूरक है |  रेल टिकेट बुक करना हो या फ्लाइट टिकेटया अन्य तरह के बिल जमा करना हो ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन इस तरह के रोजमर्रे के कामों को आसान बनाने में सक्षम है | कैशलेस अर्थव्यवस्था का असर फ्रांसबेल्जियमस्वीडननॉर्वेआइसलैंड जैसे  छोटे देशों में भी साफ़ दिखाई दे रहा हैं | हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था इन देशों से अधिक मजबूत एवं सकारात्मक विकास के पथ पर है | बरहाल धीरे धीरे ही सही लेकिन सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक देश में कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित कर रही है | भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के “रूपे” और आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) देश में कैशलेस लेनदेन प्रणाली को सफल बनाने में प्रयासरत है | भारत का भविष्य कैशलेस ट्रांज़ैक्शन की दिशा में है जो निश्चित ही देश की प्रगति के पथ का संकेत दे रहे है |




http://www.humsamvet.in/humsamvet/?p=3361



विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व

 https://pratipakshsamvad.com/women-dominate-the-science-technology-engineering-and-mathematics-stem-areas/  (अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस)  डॉ ...